{"_id":"68b53ee01b4008acf2027b2a","slug":"man-found-dead-near-jhala-the-family-members-alleged-murder-in-shahjahanpur-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झाला के पास पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झाला के पास पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 01 Sep 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:33 PM IST
सार
गनपतपुर गांव निवासी युवक रविवार शाम घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। रात में परिजन खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह झाला के पास उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सलीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रविवार शाम से लापता था। सोमवार सुबह उसका का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर झाला के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता बादशाह के अनुसार, उनका बेटा सलीम पिकअप चलाकर गुजर-बसर करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। अंधेरा होने पर भी जब सलीम घर नहीं आया तब उसकी पत्नी कमरुनिशा को चिंता हुई। उसने परिवार के लोगों को बताया। तब परिजनों ने सलीम के फोन नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने रात 11 बजे तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
सोमवार की सुबह करीब सात बजे तलाश के लिए निकले परिजनों को उसका शव झाला के पास पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सलीम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन शव की हालत देख रहा है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन