फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man dies under suspicious circumstances in Shahjahanpur Tilhar

Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मां ने आत्महत्या बताकर पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

गांव बंधीचक में शुक्रवार शाम युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दे दी। 13 घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची तो मृतक की मां ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  
 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances in Shahjahanpur Tilhar
पुलिस ने ग्रामीणों से जुटाई जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बंधीचक में एक युवक की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गांव के लोगों ने रात में ही पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस सूचना के लगभग 13 घंटे बाद शनिवार सुबह गांव पहुंची। मृतक की मां ने आत्महत्या किए जाने की बात कह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गांव बंधीचक निवासी 40 वर्षीय बबलेश यादव शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे तिलहर बाजार से गांव पहुंचा। पत्नी सरोज ने बताया कि बाजार से आने के कुछ देर बाद पति ने कमरा बंद कर लिया। वह शराब पीकर आया था। खिड़की से देखा तो पति पलंग पर लेटा हुआ था। लोहे के दरवाजे की चादर तोड़कर उसे बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जबकि बबलेश की मां वृंदा ने बेटे की मौत फंदे से लटकने से होना बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'वो शाहरुख नहीं, श्याम है': निकाह के बाद विवाहिता को पता लगा सच, कहा- पति कर चुका है कई शादियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलेश की पहली पत्नी गुड्डी की लगभग 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। गुड्डी के मायके पक्ष के लोगों ने बबलेश पर हत्या का आरोप लगाया था। लगभग ढाई वर्ष जेल में रहने के बाद वह घर लौटा था। उसके बाद उसने कांट थाना क्षेत्र की युवती सरोज से विवाह कर लिया था।  बबलेश अपनी वृद्ध मां वृंदा, पत्नी सरोज तथा चार बच्चों के साथ घर में रहता था। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed