{"_id":"64fc3758781c042a580ad907","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-shahjahanpur-tilhar-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मां ने आत्महत्या बताकर पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मां ने आत्महत्या बताकर पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
सार
गांव बंधीचक में शुक्रवार शाम युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दे दी। 13 घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची तो मृतक की मां ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों से जुटाई जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बंधीचक में एक युवक की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गांव के लोगों ने रात में ही पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस सूचना के लगभग 13 घंटे बाद शनिवार सुबह गांव पहुंची। मृतक की मां ने आत्महत्या किए जाने की बात कह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव बंधीचक निवासी 40 वर्षीय बबलेश यादव शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे तिलहर बाजार से गांव पहुंचा। पत्नी सरोज ने बताया कि बाजार से आने के कुछ देर बाद पति ने कमरा बंद कर लिया। वह शराब पीकर आया था। खिड़की से देखा तो पति पलंग पर लेटा हुआ था। लोहे के दरवाजे की चादर तोड़कर उसे बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जबकि बबलेश की मां वृंदा ने बेटे की मौत फंदे से लटकने से होना बताया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'वो शाहरुख नहीं, श्याम है': निकाह के बाद विवाहिता को पता लगा सच, कहा- पति कर चुका है कई शादियां
विज्ञापन
बबलेश की पहली पत्नी गुड्डी की लगभग 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। गुड्डी के मायके पक्ष के लोगों ने बबलेश पर हत्या का आरोप लगाया था। लगभग ढाई वर्ष जेल में रहने के बाद वह घर लौटा था। उसके बाद उसने कांट थाना क्षेत्र की युवती सरोज से विवाह कर लिया था। बबलेश अपनी वृद्ध मां वृंदा, पत्नी सरोज तथा चार बच्चों के साथ घर में रहता था। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।