{"_id":"64995b9cdd8e4a0722020669","slug":"man-died-due-to-two-bikes-collided-on-shahjahanpur-hardoi-highway-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
Mon, 26 Jun 2023 03:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:04 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में चंदगोई गांव के पास हाईवे पर दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में हरदोई निवासी युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हरदोई जिले के थाना बेहटा गोकुल के गांव नगला नानू निवासी देवेश उर्फ छोटे (25) की बाइक को सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेश की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। देवेश सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बादशाह नगर में रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए
विज्ञापन
रात में वापस जाते समय चंदगोई गांव के पास दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि देवेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक पर सवार राजन शुक्ला को भी चोट आई है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।