फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man convicted of committing an obscene act with a 12-year-old girl sentenced to four years in prison.

Shahjahanpur News: 12 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत करने के दोषी को चार साल की सजा

Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of committing an obscene act with a 12-year-old girl sentenced to four years in prison.
शाहजहांपुर। 12 वर्षीय बालिका से करीब आठ वर्ष पुराने छेड़खानी के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) प्रेमशंकर ने दोषी को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2018 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 16 नवंबर 2018 की शाम करीब पांच बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी राशन लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में राजू ने उसे दबोचकर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर राजू को पॉक्सो एक्ट के तहत चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पीड़िता को नियमानुसार प्रतिकर (क्षतिपूर्ति) दिए जाने का भी आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed