फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Making the University a Hub for Research and Innovation is a Priority: Vice-Chancellor

विश्वविद्यालय को अनुसंधान व नवाचार का केंद्र बनाना प्राथमिकता : कुलपति

Sun, 17 May 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Making the University a Hub for Research and Innovation is a Priority: Vice-Chancellor
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण करते प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह। स्
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान स्टाफ की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार एवं नैतिक मूल्यों के केंद्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद से भेंट की। फिर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नवागत कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा, एसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शिक्षा प्रणाली तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। विश्वविद्यालय को प्रगति के शिखरों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।
--

लंबा शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव
विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति के पास 35 वर्ष से अधिक समय का शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव है। कुलपति नियुक्त होने से पूर्व वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन संकाय में प्रोफेसर एवं डीन के पद पर कार्यरत थे। शोध के क्षेत्र में उनके द्वारा विविध विषयों पर 110 से अधिक शोधपत्र, अनेक शोध परियोजनाएं एवं विदेश यात्राएं पूर्ण की हैं। 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग कर चुके प्रो. पीबी सिंह ने शिक्षण एवं शोध को लेकर दुबई, ओमान, अबूधाबी, इथियोपिया, श्रीलंका, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान एवं नेपाल समेत विभिन्न देश की यात्रा की है।
--

सहायक कुलसचिव भी हुए नियुक्त
कुलपति की नियुक्ति के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव के रूप में रामबाबू केसरवानी ने भी कार्यभार ग्रहण किया। रामबाबू केसरवानी इससे पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत थे।
--
शिक्षा ओर संस्कार समन्वित केंद्र बनेगा विश्वविद्यालय : वीरेंद्र
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रथम कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुमुक्षु शिक्षा संकुल का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक वातावरण भविष्य में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श एवं मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित करेगा। कुलसचिव ने अपने शैक्षिक जीवन एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण तथा शुचितापूर्ण, नकलविहीन परीक्षाओं का सफल संचालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित सभी पाठ्यक्रम जारी रहेंगे। रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित नवीन पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे, ताकि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त अवसर प्राप्त हो सकें।

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण करते प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह। स्

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण करते प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed