फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Make subjects interesting for children with digital content

Shahjahanpur News: डिजिटल कंटेंट से बच्चों के लिए रुचिपूर्ण बनाएं विषय

Mon, 14 Aug 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Make subjects interesting for children with digital content
शाहजहांपुर डायट में प्र​शिक्षण प्राप्त करने वाले ​शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट विकास के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता व प्रशिक्षण के संदर्भदाता सुमित गुप्ता ने विद्यालय में बच्चों की शिक्षा को डिजिटल रूप में शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल कंटेंट का शिक्षा में उपयोग करना चाहिए। टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए एक बेहतर कंटेंट बच्चों में रुचिपूर्ण व नवीन पद्धति से पढ़ाई कराने में मदद प्रदान करता है।
विज्ञापन

संदर्भदाता डाॅ. निकिता गुप्ता ने बताया कि डिजिटल कंटेंट शिक्षक व छात्र के कौशल को अच्छा बनाने में मदद करता है। डॉयट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल होने जा रहा है। इसमें शिक्षा भी पीछे नहीं रहेगी। शिक्षक को भी आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा। प्रवक्ता टीआर गंगवार, नर्मन कुमार, इमरान सईद, अजरा बेगम, हिमांशु दीक्षित, मोहम्मद कामिल, कलपित बाथम, अश्वनी कुमार, सचिन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed