फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Main road of Alhaganj again surrounded by illegal encroachments

Shahjahanpur News: फिर अवैध कब्जों से घिरा अल्हागंज का मुख्य मार्ग

Tue, 02 Jul 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Main road of Alhaganj again surrounded by illegal encroachments
अल्हागंज। एक माह पहले चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दुकानदारों पर की गई सख्ती अब बेअसर हो चुकी है। उस दौरान नगर के बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग समेत अन्य सभी मार्गों के फुटपाथ अवैध कब्जे हटाकर खाली करा लिए गए थे। अब अतिक्रमण को लेकर फिर से पहले जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन


मार्ग के दोनों किनारे फिर से फल-सब्जी की रेहड़ियों और वाहनों की घुसपैठ से घिरने लगे हैं। हालांकि, कुछ सब्जी वालों ने अपनी दुकानों को सड़क से पीछे कर लिया है। इसके बावजूद अन्य दुकानदारों और वाहन चालकों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। इससे सड़क पर पैदल चलना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर सुबह-शाम लोगोें की भीड़ ज्यादा उमड़ती है। जगह-जगह ठेले लगे होने व वाहनों की भरमार से उकताकर अक्सर लोग जरूरी वस्तुुएं खरीदे बगैर उल्टे पांव घर लाैट आते हैं। अब स्कूलों के खुल जाने से सड़क पर जाम की समस्या भी बढ़ने लगी है। कुछ दिन बाद पहले की तरह स्कूली बच्चों को जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

प्रभावित हो रहा बिलग्राम और सांडी का यातायात

बाजार का मुख्य मार्ग एक ओर हरदोई जनपद के बिलग्राम और दूसरी ओर सांडी कस्बा से जुड़ता है। इन दोनों स्थानों समेत हुल्लापुर चौराहा जाने वाले नगर के लोग इसी मार्ग से आते-जाते हैं। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे के किनारे की बसावट वाले लोग बाइपास से सीधे बिलग्राम अथवा सांडी निकल जाते हैं। हाईवे और उसके बाइपास पर जाम लगने की दशा में न केवल छोटे चार पहिया वाहन बल्कि यात्री बसेें भी नगर के अंदर इसी मुख्य मार्ग से होकर आगे निकलती हैं। बाजार में जाम लगने पर नगर के अन्य रास्तेे भी वाहनों से घिर जाते हैं।



000

पिछले मंगलवार को चेयरमैन ने अतिक्रमण हटाने के लिए फुटपाथ पर बैठने वाले दुकानदारों और रेहड़ी वालों की बैठक बुलाई थी। अभी सब्जी की दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर बात चल रही है।


-शैलेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत

----

जो दुकानदार सड़क तक सामान लगा रहे हैं, उन्हें बैठक में हिदायत दी गई। सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए दुकानदारों से एक माह में अपना स्थान तय करने के लिए कहा गया है। यह उनका चयन होगा कि पुरानी सब्जी मंडी में बैठें या पुरानी गल्ला मंडी में।

-शिवानी वर्मा, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed