{"_id":"6365642814ebb3750c29dabe","slug":"main-distribution-system-damaged-water-did-not-come-in-many-localities-shahjahanpur-news-bly502815311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन से खोदाई में क्षतिग्रस्त हुआ मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, कई मोहल्लों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन से खोदाई में क्षतिग्रस्त हुआ मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, कई मोहल्लों में नहीं आया पानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के आगे बृहस्पतिवार रात पानी सप्लाई का मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। नई पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बह गया। इसके चलते अंटा मोहल्ला समेत करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। लोगों में काफी नाराजगी रही। नगर निगम ने टैंकर भेजकर पानी मुहैया कराया।
शहर के अंटा चौराहा पर मशीन से खोदाई कर नई वाटर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। खोदाई के कारण अभी तक राहगीर जाम से जूझ रहे थे लेकिन शुक्रवार को पानी के लिए तरस गए। खोदाई के दौरान सड़क के भीतर पहले से पड़ी पुरानी पाइप लाइन के साथ ही मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पाइप लाइन फटने के बाद पहले से सड़क पर खोदे गए गड्ढे पानी से भर गए। हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया। नगर निगम के जलकर विभाग के पास सूचना आने पर जलापूर्ति बंद करा दी गई। कर्मचारियों ने लीकेज ठीक कराने का काम शुरू किया। दोपहर तक लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका। इसके चलते अंटा, आवास विकास, सुभाषनगर, टाउन हाल, मघई टोला, कटिया टोला समेत तमाम मोहल्लों के लोग पानी को तरसते रहे।
टैंकर भेजा पर मुहैया न हो सका सभी को पानी
अंटा मोहल्ले के सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई गायब होने के बाद लोग परेशान हो गए। नाराज लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पानी का टैंकर भेजा गया। बड़े मोहल्ले में टैंकर से पानी मुहैया नहीं हो सका। मोहल्ले में लगे कई सरकारी हैंडपंपों में भी गंदा पानी आता मिला।
विज्ञापन
पूरे दिन चला काम, फिर भी पानी नहीं दिला पाए
नगर निगम होने के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन जेनरेटर के जरिये गड्ढों में भरे पानी को निकालने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने सपा कार्यालय के कुछ आगे पूरे दिन काम किया। उसके बाद भी शाम तक पानी की सप्लाई नहीं दे पाए। अधिकारियों का दावा है कि शनिवार सुबह तक पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।
सड़क खोदाई के कारण जाम से जूझे लोग
अंटा चौराहा और सपा कार्यालय के बीच कई जगह सड़क की खोदाई के कारण शुक्रवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इस रोड पर पूरे दिन कई बार लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। इसके चलते रूट डायवर्जन करना पड़ा। जाम के चलते चौक कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने सिपाहियों की तैनाती कर राहत देने का प्रयास किया।
वाटर सप्लाई की लाइन डालने के लिए खोदाई करने के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर संबंधित ठेकेदार को निर्देश कर दिया गया है। जहां पर समस्या है, उसको ठीक कराएंगे। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
अंटा चौराहा पर खोदाई के दौरान मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी वजह से करीब आधे शहर में पानी की सप्लाई बाधित है। जल्द ही सिस्टम को ठीक कराकर पानी सप्लाई सुचारू करने के प्रयास जारी है। - उमेश कुमार, जेई, जलकल विभाग, नगर निगम
अधिक कर्मचारी लगाए जाएं
पानी नहीं आने से काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सप्लाई शुरू कराने के लिए अधिक कर्मचारियों को काम पर लगाने की जरूरत है।- मेहराब
नगर निगम अधिकारियों को किया सूचित
पानी नहीं आने पर हमने नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। उनसे जल्द ही पानी की सप्लाई को शुरू कराए जाने की मांग की है। - हसीन बासित