फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahapanchayat

आज आएंगे नरेश टिकैत, पुवायां में होगी महा पंचायत

Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat
पुवायां। पुवायां के गांव गुटैया के पास शनिवार (20 मार्च) को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की महा पंचायत होगी। इसके लिए मंच से लेकर पंडाल तैयार हो गए हैं। तमाम पदाधिकारियों ने भी शाहजहांपुर से लेकर पुवायां तक डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को पूरे दिन किसानों से संपर्क करने में पूरी ताकत झोंक दी गई। इधर, खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

गुटैया में होने वाली महा पंचायत के लिए भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव को संयोजक बना कर पुवायां भेजा गया है। शुक्रवार को पंडाल और मंच को अंतिम रूप दिया गया। महा पंचायत में शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई बरेली आदि के किसानों के आने का अनुमान है, इस कारण यहां भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर, भाकियू के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष पीलीभीत सतवेंद्र सिंह कहलो, कुलवंत सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, हरवेंद्र सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने आपस में मंत्रणा भी की और कई जिलों से किसानों को महा पंचायत में लाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शनिवार सुबह से ही महा पंचायत स्थल पर किसानों की भारी भीड़ जुटने के अनुमान पर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर राजनीतिक दल के नेताओं को नहीं मिलेगी जगह
पुवायां। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष हरनाम वर्मा ने कहा कि महा पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, पंजाबी गायिका रूपिंदर कौर हांडा सहित तमाम पदाधिकारी और किसान मोर्चा के नेता भाग लेंगे। महा पंचायत में राजनीतिक दल के लोग किसान के रूप में महा पंचायत में आ सकते हैं। मंच पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जगह नहीं मिलेगी और राजनैतिक दलों के लोग संबोधन भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed