फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Madrasa board exams begin today, preparations are complete.

Shahjahanpur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board exams begin today, preparations are complete.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी व आलिम सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होगी। परीक्षा को लेकर रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। सीटिंग प्लान तैयार करने के साथ ही रोल नंबर की सूची भी चस्पा कर दी गई। प्रश्नपत्र भी संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्राप्त कराते हुए लॉकर में रखवा दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार से 14 फरवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर काॅलेज और आरबीएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे व द्वितीय पाली अपराह्न 2 से 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक सचल दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

डीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। तीनों केंद्रों पर परीक्षा की सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षक तैनात कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संख्या में मदरसा शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक कार्य के लिए रिजर्व में रखा गया है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा गया है। डीएमओ ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

--
एनुल इल्म को बनाया संकलन केंद्र
परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं व अन्य गोपनीय सामग्री के संकलन के लिए जनपद में अनुदानित मदरसा एनुल इल्म को संकलन केंद्र बनाया गया है। संकलन केंद्र का प्रभारी ताहिर हसन को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed