फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Made to wait for three hours, employment fair started again

Shahjahanpur News: तीन घंटे कराया इंतजार, फिर शुरू हुआ रोजगार मेला

Wed, 28 Feb 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Made to wait for three hours, employment fair started again
खुटार रोजगार मेले में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
खुटार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगे रोजगार मेले में युवाओं को तीन घंटे इंतजार कराया। इससे काफी युवा बिना साक्षात्कार दिए ही लौट गए। पूर्वाह्न 11 के बजाय दोपहर दो बजे पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, टोरेंस हर्बल पी ग्रुप ऑफ कंपनी लखनऊ, भारतीय जीवन बीमा निगम शाहजहांपुर, जंडू हर्बल सर्विसेस लखीमपुर, डीएसएस ग्रुप ऑफ एंप्लॉयमेंट सर्विसेस लखनऊ और धनवती प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। इसमें कुल 232 युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया। साक्षात्कार के आधार पर 115 युवाओं को नौकरी के लिए चयन किया गया। आईटीआई रोजा के प्लेसमेंट प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मैं गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण में चला गया था। दो बजे मेले का शुभारंभ होने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। रामकुमार, राहुल, विजयकांत, रामनरेश ने बताया कि वे सुबह 11 बजे पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर दो बजे तक इंतजार करना पड़ा। बीडीओ के संबोधन के समय तमाम कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। कई युवाओं ने कंपनियोंं के स्टॉल पर नौकरी और वेतन के बारे में जानकारी ली, लेकिन नौकरी बाहर के शहरों में होने और वेतन कम के कारण उन्होंने आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed