फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   madasra teach the love for country to the students

मदरसों में दी जाती है वतनपरस्ती की तालीम

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
madasra teach the love for country to the students
मदरसा आधुनिकीकरण टीचर्स एसोसिएशन के जिला सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री फूलबाबू
विज्ञापन

कहा: मदरसों को बदनाम करना किसी तरह उचित नहीं


शहर के एक मैरिज लान में आयोजित मदरसा शिक्षक सम्मेलन में पूर्व मंत्री फूल बाबू ने कहा कि हमारे मदरसों के अध्यापक और छात्र अच्छी और सकारात्मक सोच रखते हैं और इंसान, इंसानियत और अपने मुल्क से मोहब्बत करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में मदरसों को मान्यता दिलाने के साथ ही आधुनिकीकरण शिक्षक योजना को बेहतर तौर पर लागू कराया, जिसका अध्यापकों को लाभ मिला है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य सैय्यद दिलदार अली ने मदरसों की स्थिति और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मुईज अहमद, एमएस फरीदी, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन खां, रियाज हुसैन, फरीद अहमद, कारी सआदत आदि ने भी विचार किया। इससे पूर्वा मुख्य अतिथि फूलबाबू को माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशफाक हुसैन, सरताज अहमद, रिजवान अत्तारी, डॉ. आसिम, हारुन खां, कारी इश्तियाक, हाफिज अकील, हाफिज जहूर, जहूर अहमद, हाफिज वसी, जियाउल्ला, जुनैद खां, कारी आसिम, सरताज अत्तारी, कमर खां, गुलाम कादिर आदि मौजूद रहे। संचालन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed