{"_id":"588f50e24f1c1b313de80f5b","slug":"m-ramdhari-report-fraud-on-the-firm-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसर्स रामधारी फर्म स्वामी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसर्स रामधारी फर्म स्वामी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में चेक लगाकर रुपये हड़पने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक आढ़ती ने फर्म स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत मेें खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौक कोतवाली पुलिस ने सीओ के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रोजा की हांडा कालोनी अहमदपुर, चांदपुर निवासी संजेश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है वह मैसर्स दुर्गा ट्रेडर्स फर्म का मालिक है। उसने सात जुलाई 2013 को आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी हरीराम गुप्ता के माध्यम से मैसर्स रामधारी नरेश कुमार फर्म के मालिक नरेश कुमार से दो लाख रुपया 18 प्रतिशत ब्याज पर लिया था। 31 मार्च 2015 को मूलधन 13 दिसंबर 2014 तक के ब्याज के साथ भुगतान कर दिया था। मात्र तीन माह का ब्याज शेष रह गया था। रुपये देते समय नरेश ने उससे दो सादे चेक और फर्म के लेटरपैड जमानत के तौर पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे। पांच मई 2015 को वह नरेश की फर्म पर मंडी समिति में ब्याज के 54 हजार रुपये लेकर गया था। उसने अपनेे चेक और लेटरपैड मांगे तो मुनीम के पास होने का बहाना बना दिया। आरोप लगाया कि 20 जुलाई 2016 को नरेश ने पंजाब नेशनल बैंक में उसके चेक लगाकर रुपये हड़पने की कोशिश की लेकिन उसके खाते मेें रुपये नहीं थे, इसलिए चेक बिना भुगतान के लौटा दिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से की। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन