{"_id":"61e46bfffef1ac1a5b59ac53","slug":"lucknow-to-the-candidate-with-the-ticket-announcement-shahjahanpur-news-bly4727425166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक़टि की घोषणा के साथ प्रत्याशी को लखनऊ बुलाकर सिंबल दे देगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक़टि की घोषणा के साथ प्रत्याशी को लखनऊ बुलाकर सिंबल दे देगी समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी जिले की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की जल्द घोषणा कर देगी। माना जा रहा है कि सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही लखनऊ बुलाकर सिंबल दे देगी। अधिकतर संभावित प्रत्याशी लखनऊ में ही डेरा डाले हुए हैं।
भाजपा ने शनिवार को नगर, कटरा और पुवायां सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, लेकिन ददरौल, जलालाबाद और तिलहर सीट पर संशय बरकरार है। सपा ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार प्रत्याशियों को सीधा लखनऊ बुलाकर पार्टी का सिंबल प्रदान कर दिया जाएगा। सपा से अभी तक नगर सीट से जिलाध्यक्ष तनवीर खां, तिलहर से भाजपा छोड़कर सपा में आए रोशनलाल वर्मा, कटरा से पूर्व विधायक राजेश यादव और पुवायां से उपेंद्र पाल का टिकट तय माना जा रहा है।
वहीं, ददरौल सीट पर पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के बेटे राजेश वर्मा और बसपा सरकार में मंत्री रहे अवधेश वर्मा के बीच रस्साकसी चल रही है। पार्टी इन दोनों से किसी एक को या टिकट मांग रहे किसी अन्य दावेदार पर दांव लगाती है, यह तय किया जाना है। जलालाबाद में पूर्व विधायक नीरज मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में आने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
यहां से सपा के विधायक शरदवीर सिंह अभी तक टिकट को लेकर आश्वस्त थे लेकिन अब उलटफेर की स्थिति बनती जा रही है। नीरज मौर्य ने लखनऊ से लौटने के बाद अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। शरदवीर के चुनाव लड़ने या किस पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। माना जा रहा है कि सपा के प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल होने के बाद ही भाजपा अपने शेष प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
बगावत को साधने में जुटी सपा
सभी छह सीटों पर सपा के कई नेता अपना प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि टिकट की घोषणा के साथ ही बगावत हो सकती है। तिलहर से सपा के प्रत्याशी माने जा रहे रोशनलाल वर्मा के खिलाफ स्थानीय नेता पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख चुके हैं। ददरौल में एक ही बिरादरी के अवधेश वर्मा और राजेश वर्मा आमने-सामने हैं। टिकट न मिलने पर नाराजगी होना तय माना जा रहा है। जलालाबाद में भी अंदरखाने विरोध की स्थिति चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सपा हाईकमान सरकार बनने पर सभी को ‘एडजस्ट’ करने का आश्वासन दे रही है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा गच्चा खा चुकी है। तब अचानक नामांकन वापसी के दिन सपा प्रत्याशी वीनू सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
देखो और इंतजार करो की नीति पर भाजपा
भाजपा में अभी देखो और इंतजार करो की नीति पर चल रही है। तीन सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं जबकि ददरौल, तिलहर और जलालाबाद में बाद में प्रत्याशी घोषित होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तय होने पर भाजपा बदलते जातीय समीकरण देखते हुए अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। सूत्रों के मुताबिक दो विधानसभा क्षेत्रों में टिकट न मिलने की स्थिति में सपा के नेता भाजपा का दामन भी थाम सकते हैं।
सपा रविवार रात या सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। पार्टी में विरोध की कोई स्थिति नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिसे टिकट देंगे, उसे सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ाकर जिताएंगे। पार्टी जिले की सभी छह सीटे जीतने जा रही है।
- तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष