फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   LPG van seized by the TSI

एलपीजी वैन को टीएसआई ने किया सीज

Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
एसपी केबी सिंह के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान टीएसआई मोहम्मद इश्त्यिक ने बिना अनुमति के एलपीजी गैस से चल रही वैन को सीज कर दिया। इसके अलावा अन्य 15 वाहनों का चालान किया गया है, जिसमें दो चौपहिया वाहन भी शामिल हैं। टीएसआई रविवार शाम लगभग चार बजे खन्नौत पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी समय एक वैन वैन संख्या यूपी 27 3392 रोजा की ओर से आई , जिसमें कुछ महिलाएं बैठी हुईं थी। वैन को रोक कर जब चालक थाना मिर्जापुर के गांव करेला ऩगलापुर निवासी विजनेश कुमार से कागज मांगे तो एलपीजी गैस की दुर्गंध आ गई, इस पर टीएसआई ने देखा कि वैन के शीशे पर एलपीजी का टैग तो लगा था लेकिन उसके पास केवल पेट्रोल से वाहन चलाने की अनुमति थी। इस पर उन्होंने खुद व दूसरो की जान जोखिम में डालने का मामला पाते हुए वैन को कब्जे में लेने के बाद उसे सीज कर दिया। वहीं ओवरलोड में दो चौपहिया वाहनों का भी चालान कर दिया। वहीं तीन लोगों को बैठाकर चलने व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी बाइकों का चालान कर दिया। सीज की गई वैन में आशा बहुएं बैठीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed