फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lower drug prices will be beneficial.

Shahjahanpur News: दवाएं सस्ती होने से मिलेगा लाभ

Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lower drug prices will be beneficial.
सुनील गुप्ता, केमिस्ट
शाहजहांपुर। आम बजट में वित्त मंत्री ने मरीजों को राहत देते हुए डायबिटीज की दवा पर आयात शुल्क में कटौती कर दी है। इसी के साथ ही कैंसर की 17 दवाओं के दाम कम कर राहत देने की कोशिश की है। इससे आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में कैंसर अस्पताल नहीं होने के चलते इसकी दवा की खपत नहीं के बराबर है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों की भरमार है। इसकी दवा की सबसे ज्यादा खपत होती है। केमिस्ट एसोसिएशन के अनुसार, जिले में हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होने के कारण दवा का सेवन करता है।
विज्ञापन

--
कैंसर की दवा के पर्चे नहीं के बराबर आते हैं। इसकी खपत यहां नहीं है। वहीं, डायबिटीज की दवा की बिक्री काफी ज्यादा है। इसके सस्ता होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील गुप्ता, महामंत्री, केमिस्ट एसोसिएशन
--
स्टोर पर आने वाला प्रत्येक तीसरा व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। दवा का सस्ता होना आमजन के लिए काफी हितकारी है। सरकार का निर्णय लोगों की जेब का बोझ कम करेगा।

-संजय कुमार, दवा व्यापारी
--
सरकार ने दवा को सस्ता कर दिया है, लेकिन कंपनियां उतने ही दिन सस्ता देती हैं, जितना उनका स्टॉक होता है। वे फिर से दवा के रेट बढ़ा देती है। ऐसे में कंपनियों पर भी शिकंजा कसना जरूरी है।
-डॉ. संजीव कनौजिया, सचिव, आईएमए

सुनील गुप्ता, केमिस्ट

सुनील गुप्ता, केमिस्ट

सुनील गुप्ता, केमिस्ट

सुनील गुप्ता, केमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed