फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lover's marriage , girlfriend took refuge police

प्रेमी की शादी तय, प्रेमिका ने ली पुलिस की शरण

Thu, 23 Jun 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने एक वर्ष पूर्व गांव की ही 16 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। साल भर तक युवक लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पूर्व युवक की शादी खुटार क्षेत्र के एक गांव से तय हो गई तो प्रेमिका ने परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रेमी युवक से ही शादी करने की जिद ठान ली। लड़की के परिवार के लोगों ने प्रेमी युवक के परिवार के लोगों को पूरा मामला बताते हुए शादी करने की बात की तो युवक शादी से मुकर गया और तय जगह पर शादी करने की बात करने लगा। पंचायत फैसला होने के बाद भी बात नहीं बनने पर लड़की के परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। दो दिन तक विवाद मचा रहने के बाद बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। कई घंटे तक विवाद होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया कि प्रेमिका के बालिग होने पर प्रेमी युवक उससे शादी करेगा और तय की गई शादी निरस्त कर दी जाएगी। समझौता लिखे जाने से पूर्व ही प्रेमी प्रमिका में किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो जाने पर लड़की पक्ष के लोग नाराज होकर घर चले गए। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed