{"_id":"6a32ee60fedc7ed03f007286","slug":"lover-couple-reaches-police-station-after-marriage-is-fixed-elsewhere-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176454-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरी जगह शादी तय करने पर प्रेमी युगल पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरी जगह शादी तय करने पर प्रेमी युगल पहुंचे थाने
विज्ञापन
खुटार। दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। उन्होंने परिजनों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। बाद में परिजन युवती को समझाकर घर ले गए।
क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक युवक का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को पता चला तो युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। 21 जून को बरात आनी है। शादी तय होने से नाराज युवती अपने प्रेमी के साथ मंगलवार रात थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। युवती ने कहा कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन जबरन दूसरी जगह शादी का दबाव बना रहे हैं।
पुलिस की सूचना पर युवक और युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। परिजन युवती को समझाकर घर ले गए हैं। तहरीर नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद