{"_id":"6ae4f1b7a2b97f1326084fcd","slug":"lord-rama-broke-the-shiva-bow-at-sitas-swayamvara-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188833-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष
विज्ञापन
खुटार के रामलीला मेले में हनुमान-विभीषण के मिलने के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। प्रसिद्ध देवस्थान हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में चल रही दस दिवसीय संगीतमय रामलीला में शुक्रवार शाम सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। बजरंग नाट्य कला परिषद, कानपुर के कलाकारों की प्रस्तुति में दिखाया जाता है कि महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह भयंकर गर्जना के साथ टूट गया। इसके बाद सीता जी ने श्रीराम को जयमाला पहनाई। मंचन के आयोजन में राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, मुकेश सक्सेना और मुन्ना पालीवाल आदि मौजूद रहे। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को राम वनवास लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
-- -
शिव विवाह की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
तिलहर। पोटरगंज स्थित पुरानी गल्ला मंडी में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को अयोध्या से आए कलाकारों ने शिव विवाह का मंचन किया। मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता उर्फ रवि ने बताया कि शनिवार को धनुष यज्ञ का मंचन होगा। इस दौरान संरक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, प्रबंधक कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, अध्यक्ष नीरज गुप्ता और कोषाध्यक्ष निलेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
-- -
लंका दहन की लीला देख रोमांचित हुए श्रद्धालु
खुटार। रामलीला मेले में शुक्रवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। हनुमान जी के लंका पहुंचने, रावण की सभा में पहुंचकर उसे चेतावनी देने और अंत में लंका दहन करने के प्रसंग का मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा लंका दहन के दृश्य को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मेला इंचार्ज संतोष तिवारी ने बताया कि शनिवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -
श्रीराम वन गमन समेत कई प्रसंगों का मंचन
कांट। रामलीला के नौवें दिन शुक्रवार को वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम के वन गमन, निषाद मिलन और केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया। श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन जाने का प्रसंग देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, संजीव मिश्रा और गोविंद शरण पांडे आदि मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को चित्रकूट में श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
-- -
कृष्ण भक्ति में डूबा मंदिर परिसर
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण मंदिर कृष्णानगर की पंचम दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत शुक्रवार को विनीत और आलोक शर्मा के परिवार ने किया। शर्मा परिवार श्री लड्डू गोपाल और राधारानी के विग्रह को मंदिर से घर ले गया। वहां पूजन-अर्चन और आरती के बाद उन्हें वापस मंदिर लाया गया। हरीश बजाज ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। गौरव अरोरा, मोहनलाल अरोरा, अनिल कक्कड़, देवेंद्र खुराना और शिवांश गुप्ता ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अजय मोहन शुक्ला के परिवार की ओर से प्रभातफेरी का स्वागत किया जाएगा। संवाद

खुटार के रामलीला मेले में हनुमान-विभीषण के मिलने के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : Archive