फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

कंपनी के फील्ड आफीसर से 5745

Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
loot
भावलखेड़ा। नेशनल हाईवे पर थाना राम चंद्र मिशन अंतर्गत चीनी मिल मोड़ के पास सशस्त्र बदमाशों ने सरेशाम एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 57458 रुपये लूट लिए। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए महज चोरी की धाराओं में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी चंद्रपाल बरेली मोड़ स्थित माइक्रो फाइनेंस सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्य करते हैं। वह शुक्रवार शाम अपने साथी कर्मचारी कमलेश निवासी कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के साथ रौसर कोठी एवं लालबाग से दिए गए लोन की वसूली कर वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर चीनी मिल मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब बाइक नहीं गिरी तो पीछे बैठे बदमाश ने दोबारा उनकी बाइक पर लात मारी। इससे चंद्रपाल और कमलेश बाइक समेत नीचे गिर गए। पीड़ित के मुताबिक पीछे बैठे बदमाश ने चंद्रपाल के कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 57458 रुपये नगद,एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे। बैग छीनने के बाद बदमाश बरेली मोड़ की तरफ आसानी से फरार हो गए। सरेराह नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर आई और बदमाशों की तलाश शुरू करा दी,लेकिन सफलता हाथ ना लग सकी। शुक्रवार को एसओजी ने भी आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। अहम बात यह है कि पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए लूट की वारदात को केवल चोरी की धाराओं में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed