फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

हाईवे पर बाइक सवारों ने व्यापारी को घायल कर लूटा

Fri, 20 Feb 2015 12:27 AM IST
रौसरकोठी, शाहजहांपुर
रौसरकोठी, शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
loot
हाइवे स्थित मेजबान होटल के पास लाल बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने फर्टिलाइजर व्यापारी कृष्णमोहन गुप्ता को तमंचे की बट मार घायल कर उनसे लैपटॉप, चेेकबुक और 20 हजार की नगदी लूट ली। व्यापारी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को पुलिस क्षेत्राधिकार विवाद में उलझाकर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दलेलगंज के कृष्ण मोहन गुप्ता की रोजा मंडी के सामने फर्टिलाइजर की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मेजबान होटल के आगे सूनसान स्थान पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर एक बदमाश ने चलती बाइक पर ही तमंचे की बटों से प्रहार कर दिए। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश कृष्ण मोहन से उनका लैपटॉप, चेकबुक और 20 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कृष्ण मोहन ने किसी तरह से घटना की सूचना घरवालों और पुलिस को दी। इस मामले में आरसी मिशन थाने को तहरीर दी गई, लेकिन उन्होंने घटना रोजा थाना क्षेत्र की बताते हुए मामले को टरका दिया। इसी तरह रोजा थाने में भी पीड़ित की फरियाद नहीं सुनी गई। दोनों थानों के बीच क्षेत्राधिकार में मामला उलझने से बदमाश खुले घूम रहे हैं। लूट के मामले में रोजा प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र से बाहर की है। इसकी रिपोर्ट आरसी मिशन थाने में ही लिखी जाएगी जबकि  आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed