फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Long route buses missing...trains crowded, 1700 extra tickets soldLong route buses missing...trains crowded, 1700 extra tickets sold

Shahjahanpur News: लंबे रूट की बसें नदारद...ट्रेनों में उमड़ी भीड़, 1700 अतिरिक्त टिकट बिके

Sat, 01 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Long route buses missing...trains crowded, 1700 extra tickets soldLong route buses missing...trains crowded, 1700 extra tickets sold
शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज की सरकारी बसों के महाकुंभ में भेजे जाने के कारण यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगी है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से टिकट बिक्री में उछाल आया। शुक्रवार को 17 सौ अतिरिक्त टिकट बिक्री हुई। भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी मची है। वहीं, रोडवेज बस अड्डे पर बसों को लेकर यात्री काफी ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की 95 बसों को महाकुंभ के लिए प्रयागराज भेजा गया था। इसके बाद 20 और बसों की मांग करने पर अनुबंधित बसें भेजी गई थी। प्रयागराज के संगम तट पर हादसे के बाद 20 बसें मांगने के बाद मात्र सात ही भेजी जा सकीं। बसों की लगातार मांग के चलते दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार, मथुरा और जयपुर आदि मार्ग की सेवाओं को बंद कर प्रयागराज भेजा गया है। यहां बसों की कमी के चलते लोगों के पास आने-जाने का एक मात्र साधन रेलवे बचा है। शुक्रवार को अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सफर करने के लिए खूब भीड़ उमड़ी। अन्य दिनों की अपेक्षा प्लेटफार्म गुलजार रहे। इसमें प्रयागराज जाने वालों की संख्या भी काफी थी। सीधे ट्रेन नहीं होने की दशा में लोग लखनऊ तक सफर कर रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे राज्यरानी एक्सप्रेस आने पर सीट घेरने को लेकर मारामारी मच गई। लगेज यान तक में लोग चढ़ गए। पायदान पर बैठकर यात्री भी सफर करते नजर आए। शाम तक टिकट बिक्री पर नजर डालें तो पूरे दिन में 4700 टिकट की बिक्री हुई। जबकि बृहस्पतिवार को यह मात्र तीन हजार थी।
विज्ञापन

-------------
प्रयागराज जाने वालाें की बढ़ने लगी संख्या
-शाहजहांपुर से होकर प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें जाती हैं। मेला शुरू होने के दौरान उन ट्रेनों में काफी भीड़ थी। वहां हादसे के बाद अचानक से यात्रियों की संख्या में कमी आई। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जाने वाले मात्र 150 टिकट बिके थे। जबकि शुक्रवार शाम पांच बजे तक दो सौ टिकट बिक चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बसें गायब, भटक रहे यात्री
-प्रयागराज में मांगी गई बसों की पूर्ति परिवहन निगम नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार को मांगी गईं 20 बसों में मात्र पांच ही अनुबंधित बसों को भेजा जा सका। ऐसे में निगम के पास पर्याप्त बसें नहीं है। लोकल मार्ग पर ज्यादा दिक्कत नहीं है लेकिन लंबे मार्ग पर बसें नदारद होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बसें नहीं होने से पूरे दिन यात्री भटकते रहे।

-------------
पांच गाड़ी बुलाईं, चुनाव के लिए दिल्ली भेजा फोर्स
-परिवहन निगम की बीएस-6 की पांच गाड़ी प्रयागराज से वापस मंगा ली गईं हैं। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि पांच गाड़ियों से दिल्ली में चुनाव के लिए पुलिस और होमगार्ड को रवाना किया है।

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed