फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Long jam while cutting trees from the highway side in Puwayan

Shahjahanpur News: पुवायां में हाईवे किनारे से पेड़ काटने के दौरान लगा लंबा जाम

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Long jam while cutting trees from the highway side in Puwayan
पेड़ काटे जाने के दौरान खुटार पुवायां मार्ग पर लगा जाम। संवाद
पुवायां। लखनऊ-पलिया हाईवे का खुटार-पुवायां के बीच चौड़ीकरण हो रहा है। इसके लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। बुधवार को पेड़ काटे जाने के दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर महुआ का एक बड़ा पेड़ काटा जा रहा था। पेड़ काटे जाने के दौरान आवागमन रोक दिया गया। पेड़ कटकर रोड पर आ गिरा। इससे पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में कटे पेड़ के टुकड़े कर उन्हें जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन

इस बीच कार और बाइक सवार आगे निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा करते गए। पेड़ के कुछ हिस्से को हटाकर एक तरफ से आवागमन शुरू कराया गया तो आगे निकलने की होड़ में कार और बाइकें फंस गई। इसके बाद वाहन चालकों ने ही एक तरफ के वाहन रोककर बमुश्किल आवागमन शुरू कराया। एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। भीषण गर्मी में हाईवे पर जाम में फंसे रहने से बाइक व साइकिल सवार और बसों के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पेड़ कट जाने के कारण यात्रियों को छाया तक नहीं मिल सकी। आसपास पानी का प्रबंध न होने से भी भारी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed