फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Long distance buses do not come to the bus stand, passengers worried

Shahjahanpur News: बस अड्डे नहीं आती लंबे मार्ग की बसें, यात्री परेशान

Thu, 03 Oct 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Long distance buses do not come to the bus stand, passengers worried
शाहजहांपुर। महानगर बनने के बाद भी दूसरे डिपो की लंबी दूरी की बसें रोडवेज बस अड्डे में नहीं आती हैं। इससे यात्रियों को बरेली मोड़ पर इंतजार करना पड़ता है। संकरे मार्ग पर जाम में फंसने से अधिकतर डिपो की बसों के चालक शहर के अंदर आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो से लखनऊ, बरेली, दिल्ली समेत कई मार्गों पर निगम की 121 और 77 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। लोकल मार्गों पर आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन लंबी दूरी की बसों में सफर के लिए बरेली मोड़ या हरदोई बाइपास पर जाना होता है। जबकि, परिवहन निगम की बसाें को प्रत्येक रोडवेज बस अड्डे पर लेकर जाने के निर्देश हैं। चालकों के मुताबिक, शहर के अंदर का रास्ता लंबा है। संकरे मार्गों से जाम लगने का डर लगा रहता है। इन सड़कों से शाहजहांपुर डिपो की बसें ही मुश्किल से निकल पाती हैं। ऐसे में दूसरे डिपो की बसें सीधे हाईवे से निकल जाती हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत आने पर उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण पूर्ण होने के बाद दूसरे डिपो की लंबे मार्ग की बसों का ठहराव भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed