{"_id":"6614a1eb621ddf66460cefd9","slug":"lok-sabha-elections-2024-chai-par-charcha-with-voters-of-shahjahanpur-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: शहीदों की नगरी में चाय पर चुनावी चर्चा, क्या हैं जिले के मुद्दे, जानिए मतदाताओं की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: शहीदों की नगरी में चाय पर चुनावी चर्चा, क्या हैं जिले के मुद्दे, जानिए मतदाताओं की जुबानी
Tue, 09 Apr 2024 08:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:56 AM IST
सार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को शाहजहांपुर में पहुंचा। यहां के लोगों से सुबह चाय पर चुनावी चर्चा की गई। लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। जिले के मुद्दे बताए।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लोगों से चाय पर चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को शाहजहांपुर में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई।
विज्ञापन
खिरनीबाग मोहल्ले में रामचरन लाल धर्मशाला के पास लोगों ने चाय पर चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय पूरी बेबाकी से रखी। व्यापारी नेता किशोर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्य संतुष्टिजनक है। शाहजहांपुर में काफी काम हुआ है। जो कार्य शेष बचे हैं, वे जल्द पूर्ण होंगे।
विज्ञापन
डॉ. अनिल त्रेहन ने भी विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए पीएम मोदी की गारंटी को जीत का मुद्दा बताया। गौरव त्रिपाठी ने शहर में नालों की सफाई न होने और बरसात में शहर के डूबने का मुद्दा उठाया। प्रत्युष मिश्रा ने कहा कि सड़कों व गलियों में खोदाई के चलते हादसा होने का डर रहता है।
विज्ञापन
नीरज वाजपेयी ने कहा कि नगर में विकास तेज गति से हो रहा। डबल इंजन की सरकार में सीमाएं सुरक्षित हैं। व्यापारी नेता सचिन बाथम ने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। मगर लोग चाहते हैं कि जिसे वह चुनकर संसद में भेजें, वह जनता के बीच भी रहे।
योग साधक पवन सिंह ने इलेक्टोरल बांड के जरिये भ्रष्टाचार का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। शोभित गुप्ता ने कहा कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं मिलते हैं। बेरोजगारी भी बड़ी समस्या है। इन समस्याओं का हल होना चाहिए। डॉ. विकास खुराना ने गीत के माध्यम से पांच साल बाद वोट मांगने आने वालों पर तंज कसा।
शाहजहांपुर से कौन-कौन हैं प्रत्याशी
अवध से सटे हुए शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी भी कहा जाता है। यह उत्तर रेलवे का प्रमुख जंक्शन भी है। इस आरक्षित सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अरुण कुमार सागर को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने वर्ष 2019 में यहां से जीत हासिल की थी। सपा ने राजेश कश्यप पर भरोसा जताया है। बसपा ने पूर्व प्रधानाचार्य डीआर वर्मा को मैदान में उतारा है। अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा नौ बार जीत हासिल की है। वहीं सपा ने दो बार जीत दर्ज की है। वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा ने खाता खोला था। कृष्णाराज सांसद और बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री भी बनीं।