{"_id":"5738c6cc4f1c1b2c3fac7286","slug":"lohia-villages-sought-within-15-days-of-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में मांगी लोहिया ग्रामों के शौचालयों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में मांगी लोहिया ग्रामों के शौचालयों की सूची
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर ब्लाक के लोहिया ग्राम में शौचालयों का स्थलीय सत्यापन करने के बाद लखनऊ से गिरी गाज से हड़कंप मच गया। छह लोगों पर कार्रवाई ने जहां अन्य घपलेबाजों में बेचैनी पैदा कर दी है वहीं फर्जी आंकड़ेबाजों का भी हाल खराब हो रहा है। मिर्जापुर में शौचालय निर्माण में घोटाला मिलने के बाद जिले के सभी लोहिया ग्रामों में बनाए गए सभी शौचालयों की फोटो सहित सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। खबर छपने के बाद लखनऊ से प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी ने शुक्रवार को खुद आकर निरीक्षण किया और घपलेबाजी पकड़ी। शासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। इसके बाद से लोहिया ग्रामों में कराए गए कामों को लेकर सवाल तो उठ ही रहे हैं, वहीं जिले के सभी 113 डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में बने शौचालयों की रिपोर्ट मांगी है। प्रमुख सचिव ने डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया है कि वह बीते पांच सालों में जिले में चयनित सभी लोहिया ग्रामों में बने शौचालयों का शत प्रतिशत स्थलीय सत्यापन कराएं और फोटो सहित रिपोर्ट भेजें। इसके अलावा लोहिया गराम अविचारपुर में नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए शासन से संबंधित विभाग को स्पष्ट संस्तुति भेजें। प्रमुख सचिव के इस आदेश के बाद से पिछले पांच सालों में शौचालयों को बनाने हुईं गड़बड़ियां सामने आ जाएंगी।
बनवारी सिंह बने प्रभारी डीपीआरओ
शाहजहांपुर। सूबे के प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल कुमार तिवारी ने पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) बनवारी सिंह को शाहजहांपुर में जिला पंचायतराज अधिकारी के रूप में अगले आदेश तक के लिए तैनात किया है। वह प्रभारी के तौर पर काम देखेंगे।
विज्ञापन
बनवारी सिंह बने प्रभारी डीपीआरओ
शाहजहांपुर। सूबे के प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल कुमार तिवारी ने पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) बनवारी सिंह को शाहजहांपुर में जिला पंचायतराज अधिकारी के रूप में अगले आदेश तक के लिए तैनात किया है। वह प्रभारी के तौर पर काम देखेंगे।
विज्ञापन