फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lohia villages sought within 15 days of toilets

15 दिन में मांगी लोहिया ग्रामों के शौचालयों की सूची

Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर ब्लाक के लोहिया ग्राम में शौचालयों का स्थलीय सत्यापन करने के बाद लखनऊ से गिरी गाज से हड़कंप मच गया। छह लोगों पर कार्रवाई ने जहां अन्य घपलेबाजों में बेचैनी पैदा कर दी है वहीं फर्जी आंकड़ेबाजों का भी हाल खराब हो रहा है। मिर्जापुर में शौचालय निर्माण में घोटाला मिलने के बाद जिले के सभी लोहिया ग्रामों में बनाए गए सभी शौचालयों की फोटो सहित सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। खबर छपने के बाद लखनऊ से प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी ने शुक्रवार को खुद आकर निरीक्षण किया और घपलेबाजी पकड़ी। शासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। इसके बाद से लोहिया ग्रामों में कराए गए कामों को लेकर सवाल तो उठ ही रहे हैं, वहीं जिले के सभी 113 डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में बने शौचालयों की रिपोर्ट मांगी है। प्रमुख सचिव ने डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया है कि वह बीते पांच सालों में जिले में चयनित सभी लोहिया ग्रामों में बने शौचालयों का शत प्रतिशत स्थलीय सत्यापन कराएं और फोटो सहित रिपोर्ट भेजें। इसके अलावा लोहिया गराम अविचारपुर में नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए शासन से संबंधित विभाग को स्पष्ट संस्तुति भेजें। प्रमुख सचिव के इस आदेश के बाद से पिछले पांच सालों में शौचालयों को बनाने हुईं गड़बड़ियां सामने आ जाएंगी। 
विज्ञापन


बनवारी सिंह बने प्रभारी डीपीआरओ
शाहजहांपुर। सूबे के प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल कुमार तिवारी ने पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) बनवारी सिंह को शाहजहांपुर में जिला पंचायतराज अधिकारी के रूप में अगले आदेश तक के लिए तैनात किया है। वह प्रभारी के तौर पर काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed