फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Loco Lines team wins amid controversy and reaches finals

Shahjahanpur News: विवाद के बीच लोको लाइंस टीम जीतकर फाइनल में

Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Loco Lines team wins amid controversy and reaches finals
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में गवर्नमेंट सर्वेंट प्राइजमनी क्रिकेट ट्रॉफी में लोको लाइंस रोजा व जल निगम के बीच सेमीफाइनल मैच विवादों में घिर गया। अनुशासनहीनता करने पर लोको लाइंस टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

मैच के आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर जल निगम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए। लोको लाइंस के गेंदबाज सज्जाद ने तीन ओर विनोद गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको लाइंस की टीम ने 11.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

मयूर खन्ना के अनुसार, जल निगम की टीम ने मैदान पर मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए अनुशासन को भंग किया। अंपायर के नो बॉल देने पर जल निगम की टीम ने अंपायर को बिना सूचित करते हुए मैदान छोड़ दिया। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर लोको लाइंस टीम को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद लोको लाइंस फाइनल में पहुंच गई। मैच के अंपायर अब्दुल्ला व अतुल मिश्रा थे। आयोजक खन्ना ने बताया कि अंपायर की निर्णय नहीं मानने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed