{"_id":"6a2c65298caf0d1815007449","slug":"locks-broken-and-thefts-committed-in-six-locked-flats-at-kribhco-fertilizer-colony-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176001-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कृभको फर्टिलाइजर कॉलोनी में ताले तोड़ छह बंद फ्लैटों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कृभको फर्टिलाइजर कॉलोनी में ताले तोड़ छह बंद फ्लैटों में चोरी
विज्ञापन
कांट। पिपरोला चौकी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित कृभको फर्टिलाइजर कॉलोनी में बुधवार रात चोरी की घटना हो गई। चोरों ने छह फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दूसरे दिन जानकारी के बाद कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि इन फ्लैटों में रहने वाले कर्मचारी छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब कर्मचारी वापस आए तो कंपनी अधिकारियों को जानकारी दी गई।
आशंका जताई जा रही है कि चोर पिपरोला गांव की तरफ से पीछे की दीवार के सहारे अंदर घुसे। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया और उनसे घंटों पूछताछ की। संवाद