{"_id":"6780219fe15c1bb76100567e","slug":"loading-unloading-of-food-grains-will-start-from-butt-welding-plant-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135274-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बट वेल्डिंग प्लांट से चालू होगी खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बट वेल्डिंग प्लांट से चालू होगी खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग
Fri, 10 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित बट वेल्डिंग प्लांट का निरीक्षण करते डीआरएम राजकुमार सिंह व अन्
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित बट वेल्डिंग प्लांट से अब खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग चालू होगी। पहले यहां पर पटरी के टुकड़ों को जोड़ने का काम होता था, जोकि वर्तमान में बंद है। बृहस्पतिवार को डीआरएम राजकुमार सिंह ने निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए।
डीआरएम राजकुमार सिंह अपनी विशेष निरीक्षण कार से रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीधे बट वेल्डिंग प्लांट पर जाकर वहां चल रहे कार्य को देखा। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में चालू हुई थी। इसमें 15 मीटर के टुकड़े लाकर उनको जोड़ने का काम होता है।
कुछ दिनों चलने के बाद रेल कोच फैक्टरी ने 265 मीटर के टुकड़े बनाने शुरू कर दिए। इस वजह से बट वेल्डिंग प्लांट बंद हो गया। अब इसको दोबारा चालू करने के लिए डीआरएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसके साथ ही यहां से गेहूं, चावल, चीनी, मैदा, कोयला की लोडिंग-अनलोडिंग शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने पुराने पावर केबिन का निरीक्षण करके लोको कार्यालय व नई कैंटीन को शिफ्ट करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसके बाद डीआरएम हरदोई रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजकुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार, रेल पथ निरीक्षक हरगोविंद, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
-- -
बंद करवाया चर्च कॉलोनी जाने वाला रास्ता
- बट वेल्डिंग प्लांट को खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए दोबारा चालू करने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ने रेलवे कॉलोनी से चर्च कॉलोनी जाने वाले रास्ते को बंद करवा दिया। पिछले वर्ष रोजा नगर पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता ने यह रास्ता खुलवाया था, जिससे चर्च कॉलोनी वासियों को आवागमन में काफी सुविधा हुई थी। रास्ता बंद कराने के दौरान आरपीएफ चौकी प्रभारी विकास कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंडल अभियंता गौतम गुप्ता पुष्कर आदि मौजूद रहे।