{"_id":"671eb82c1e44091fd4017694","slug":"lives-lost-in-madhya-pradesh-police-station-surrounded-in-puwayan-demanding-action-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-130094-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मध्य प्रदेश में गई जान... कार्रवाई की मांग को लेकर पुवायां में घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मध्य प्रदेश में गई जान... कार्रवाई की मांग को लेकर पुवायां में घेरा थाना
Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। मध्य प्रदेश के रीवा में कंबाइन चलाने गए क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी विवेक (20) की गिरने से मौत हो गई। वहां से शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आकर थाने का घेराव कर दिया। बेवजह हंगामा करने पर जब पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो सभी लौट गए।
गांव निवासी ओमप्रकाश का पुत्र सोनू यादव, जय जयराम का पुत्र विवेक और गांव सुजानपुर का श्री कपूर एक साथ 12 अक्तूबर को बिहार के निरंजन पटेल की कंबाइन लेकर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में थाना मनगवां के गांव रामपुर में धान काटने गए थे। 24 अक्तूबर को सभी मनीष पटेल के खेत में धान की फसल काट रहे थे। श्री कपूर कंबाइन चला रहा था। विवेक कंबाइन के रेडिगेटर की जाली साफ करने के लिए जैसे ही ऊपर चढ़ा तो श्री कपूर ने तेज रफ्तार में कंबाइन चला दी। इससे विवेक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। 25 अक्तूबर को हादसे की जानकारी पाकर परिजन मध्य प्रदेश पहुंचे।
मध्य प्रदेश पुलिस ने सोनू की तहरीर के आधार पर श्री कपूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार रात शव घर ककरहा पहुंचा। रविवार को गांव के तमाम लोग शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर पुवायां थाने पहुंचे और घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि परिजनों को समझाया गया है कि मध्य प्रदेश में घटना हुई है। वहां पर रिपोर्ट भी दर्ज है। इसीलिए एक घटना में दूसरी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकती। इसके बाद सभी वापस चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है।