फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Live-in girlfriend accused of marrying another girl

Shahjahanpur News: लिव इन में रही प्रेमिका ने दूसरी लड़की से शादी करने का लगाया आरोप

Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Live-in girlfriend accused of marrying another girl
पुवायां। क्षेत्र के एक युवक के साथ मंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती ने उस पर दूसरी जगह शादी करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को मामले की तहरीर साैंपी।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। मुंबई की एक कंपनी में काम करती है। उसके साथ पुवायां के पकड़िया हकीम का भी युवक काम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनों मुंबई में तीन साल से साथ रह रहे थे। इस बीच वह एक बार गर्भवती हुई, जिस पर युवक ने गर्भपात करा दिया। अब उसे जानकारी मिली है कि युवक की शादी कहीं और से हो रही है। इस पर युवती यहां आ गई।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर दिनभर थाने में डेरा डाले रही। पुलिस ने युवक के गांव में जानकारी की तो पता चला कि युवक की कहीं भी शादी तय नहीं हुई है। युवक भी घर में माैजूद नहीं मिला। पुवायां पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि युवती ने वहां रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। मुंबई पुलिस की युवक से बात हो चुकी है। युवक वहां जाकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई पुलिस से वार्ता की जानकारी युवती को दी गई। इसके बाद वह यहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed