{"_id":"65a5aa1cf1e904f6460dfefd","slug":"liquor-shops-will-remain-closed-on-22nd-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-11690-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें : डीएम
Tue, 16 Jan 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जिले में राम उत्सव को भव्यता के साथ मनाने को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अमृत सरोवर समेत अन्य घाटों व गोशालाओं में भी दीप प्रज्वलन कराने के लिए कहा। इस दौरान अग्निश्मन का विशेष प्रबंध रखा जाए। सीडीओ एसबी सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाएं। ग्रामीण स्तर पर सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने बीएसए रणवीर सिंह और डीआईओएस हरिवंश कुमार से कहा कि स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। 22 से 26 जनवरी तक सजावट और लाइटिंग करवाएं। डीएम ने शहीद स्मारक गांधी भवन और ऑडिटोरियम आदि को सजाने के लिए भी कहा। बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को भी भव्यता के साथ मनाया जाना है। राम उत्सव की झलक ग्रामीण स्तर तक दिखनी चाहिए। 14 से 26 जनवरी तक पड़ने वाले सभी कार्यक्रमों को संबंधित जिम्मेदार अधिकारी पूरी तत्परता से निभाएं। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डीपीओ पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।