{"_id":"bfbf4fc86ae0a89a65eb984ae308482b","slug":"light-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन कटा फिर भी 42 हजार का बिजली बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन कटा फिर भी 42 हजार का बिजली बिल
पुवायां।
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी अशोक कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उसका घरेलू बिजली कनेक्शन था। सात फरवरी 2004 को उसने कनेक्शन कटवा दिया। मीटर, केबिल आदि भी उतरवा दिया गया था। साक्ष्य के रूप में विभाग की ओर से दिया गया कनेक्शन विच्छेदन प्रमाणपत्र भी उसके पास है।
इसके बावजूद विभाग ने 2004 से 2014 तक का बिल 42 हजार 338 रुपए उसे भेज दिया। कुछ समय पूर्व उसकी आरसी भी जारी कर दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। तहसील के अमीन उस पर रुपया जमा करने का दबाव बना रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हैं। इस संबंध में जेई जीडी जोशी ने कहा कि उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। यदि प्रार्थनापत्र दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।