फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light

बिजली सब स्टेशन की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद

Fri, 26 Dec 2014 12:09 AM IST
मदनापुर (शाहजहांपुर)
मदनापुर (शाहजहांपुर) Updated Fri, 26 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
light
बिजली सबस्टेशन की जमीन पर कब्जा करने को लेकर बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों का पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह के समर्थकों से विवाद हो गया। इस पर एसडीएम सदर जयनाथ सिंह यादव ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मामले में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विवादित जमीन दशरथ सिंह और शिवपाल सिंह के पूर्वजों ने वर्ष 1972 में सब स्टेशन बनने के समय दान में दी थी, तब से वहां पर सब स्टेशन स्थित है, लेकिन कागजों में यह जमीन बिजली विभाग के नाम नहीं हो सकी। इससे विवादित जमीन दशरथ सिंह और शिवपाल सिंह के नाम पर ट्रांसफर हो गई। इसकी जानकारी होने पर दशरथ और शिवपाल करीब एक वर्ष पहले देवेंद्रपाल सिंह को जमीन बेच दी। इसका दाखिल-खारिज का काम भी पूर्व विधायक ने करा लिया। इसे लेकर पूर्व विधायक और बिजली विभाग से मुकदमेबाजी पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सब स्टेशन के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग को पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ जेसीबी मशीन से तोड़ने लगे। इसकी खबर मिलने पर बिजली विभाग के एसडीओ मनीष चौबे और जेई हसीब आलम ने मौके पर पहुंचकर विधायक को ऐसा करने से रोका। इसके बावजूद भी जब विधायक के समर्थक नहीं माने तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम सदर को इसकी सूचना दी। एसडीएम ने मदनापुर एसओ आरपी यादव को फोर्स के साथ मौके पर भेजने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक के समर्थकों को रोककर तोड़फोड़ बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह के मुताबिक सब स्टेशन से लगी हुई उनकी तीन बीघा जमीन है। उसी में सब स्टेशन का जर्जर भवन बना हुआ है। हमारे लोग उस भवन र्की इंटों को हटा रहे थे। कहा कि उनकी ही जमीन है तो कब्जे का प्रयास भला क्यों करेंगे।

एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने बताया कि पूर्व विधायक के द्वारा कराई जा रही तोड़फोड़ को रुकवा दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों से संबंधित जमीन के कागजात मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही लेखपाल और कानूनगो जमीन की नापजोख करेंगे। इसके बाद ही कुछ भी स्पष्ट तौर पर पता हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed