फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment to three accused of kidnapping in police uniform

Shahjahanpur News: पुलिस की वर्दी में अपहरण के तीन दोषियों को उम्रकैद

Thu, 26 Sep 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 26 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three accused of kidnapping in police uniform
शाहजहांपुर। नवम अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने अपहरण करने के एक मुकदमे में तीन दोषियों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। दो आरोपियों की मौत मुकदमे के दौरान हो गई।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव रामपुर वैन निवासी शिवराम ने 20 मार्च 2004 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 मार्च को उनका पुत्र दिनेश मकान की बैठक में सो रहा था। तभी बदमाश पुलिस की वर्दी में आए और उसके पुत्र को जगाया। कहा कि उन्हें रास्ता बता दो। उसका बेटा चला गया। बदमाश उसके बेटे को साथ लेकर चले गए। इसके बाद से उसका बेटा लापता हो गया। तहरीर के आधार पर 20 मार्च 2004 को अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद सुरेश वीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सात अप्रैल 2004 को गांव रघुनाथपुर व हथिनापुर के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ के बाद दिनेश को बरामद किया। गांव रघुनाथपुर निवासी रामऔतार और समैचीपुर निवासी जयदेव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सत्यपाल, रामलड़ैते, दिलशाद मौके से भाग गए। विवेचना के बाद इस मामले में रामऔतार, जयदेव, तिलहर क्षेत्र के गांव मगटोरा निवासी दिलशाद, मदारी उर्फ आशिक, रपड़ा मगसेरा गांव निवासी सत्यपाल के खिलाफ आरोप पत्र अदालत भेजा गया। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्य के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश ने मदारी उर्फ आशि, रामऔतार और सत्यपाल को दोषी पाते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जयदेव, दिलशाद की मृत्यु मुकदमे के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed