{"_id":"68d18502383677b838065b6c","slug":"letter-sent-to-us-and-tamil-nadu-agencies-to-provide-data-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153415-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमेरिका व तमिलनाडु की एजेंसी को डाटा देने के लिए भेजा गया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमेरिका व तमिलनाडु की एजेंसी को डाटा देने के लिए भेजा गया पत्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में धर्मांतरण के मामले की जांच कर रही एसआईटी के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। फंडिंग की जानकारी के लिए अमेरिका व तमिलनाडु की एजेंसी को डाटा देने के लिए पत्र भेजा गया है। इसके अलावा टीम ने सोमवार को क्षेत्र में भी जाकर जानकारी जुटाई।
14 सितंबर की सुबह आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में एक घर में अवैध रूप से अस्थायी चर्च बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला सामने आया था। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने हरजीत उर्फ हनुक व उनकी पत्नी सुनीता सिंह निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं अगस्त में भी आरसी मिशन थाना क्षेत्र में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने धर्मांतरण के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच में पता चला था कि पकड़े गए रेती के रहने वाले दंपती को अमेरिका की एक एजेंसी से 500 डॉलर की फंडिंग आई है।
विज्ञापन
वहीं, जुलाई में सिंधौली में धर्मांतरण का मामला सामने आने पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में तमिलनाडु से फंडिंग की बात सामने आई थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसआईटी जांच कर रही है। अमेरिका व तमिलनाडु की एजेंसी को जल्दी डाटा देने के लिए पत्र भेजा गया है।