फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leprosy can be cured with regular treatment for one year

Shahjahanpur News: एक वर्ष तक नियमित इलाज से ठीक हो जाता है कुष्ठ

Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leprosy can be cured with regular treatment for one year
जलालाबाद। कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सीएचसी पर बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने स्पर्श जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम का कुष्ठ रोग मुक्त जनपद बनाने का संदेश पढ़ा। कर्मचारियों को इस रोग के प्रति जन साधारण को जागरूक करने और रोग से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य शिक्षक वीसी मिश्रा ने बताया कि शरीर पर कोई सुन्न दाग-धब्बा कुष्ठ रोग का संकेत हो सकता है, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
प्रभावित लोग निकटतम सरकारी अस्पताल जाकर डॉक्टर से मिलें और वहां से निशुल्क इलाज कराएं। बताया कि छह माह से लेकर एक वर्ष के नियमित इलाज से यह रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। समय से उपचार लेने पर प्रभावित व्यक्ति को विकलांगता भी नहीं आती। बृहस्पतिवार से शुरू हुआ जागरूकता अभियान 13 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

----
कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियाें से भेदभाव न करें : एडीजे



शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विनोबा सेवा आश्रम बरतारा में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला जज पीयूष तिवारी ने लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाज में कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से सामान्य व्यवहार करने व किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की। ब्लॉक भावलखेड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव भारती ने कुष्ठ की पहचान व इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बीच आश्रम में चिकित्सा शिविर लगाकर उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। आभार संस्थापक रमेश भइया ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed