फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard was again seen walking along the Chandpur-Mailani road

Shahjahanpur News: चांदपुर-मैलानी मार्ग के किनारे फिर चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ

Tue, 12 Aug 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard was again seen walking along the Chandpur-Mailani road
चांदपुर। खुटार वन रेंज में सवा माह के दौरान एक दर्जन से ज्यादा पालतू पशुओं का शिकार कर अपना निवाला बना चुका तेंदुआ रविवार की रात मैलानी मार्ग के किनारे फिर घूमता देखा गया। मार्ग से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


इससे पहले, गत सप्ताह गांव में पूरनपुर मार्ग पर स्थित बालाजी मंदिर के पास तेंदुआ सड़क पार करते देखा जा चुका है। मंदिर के पास लगे सीसी कैमरे में उसकी तस्वीर भी कैद हो चुकी है, लेकिन वन विभाग उसे अब तक पकड़ने में नाकाम रहा है। रविवार की रात करीब दस बजे मैलानी मार्ग पर चौपहिया वाहन से गुजर रहे एक ग्रामीण ने सड़क के किनारे झाड़ि़यों में एक तेंदुआ दिखा, जो वहां से निकलकर घूमने लगा। कुछ देर चहलकदमी के बाद तेंदुआ फिर झाड़ियों में जाकर गुम हो गया।
विज्ञापन

मैलानी मार्ग पर तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने ही ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। गांव के मनोज शुक्ला, संचित शुक्ला, सुशांत दीक्षित, राम बाजपेयी आदि लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात में ही मोबाइल पर वन विभाग के एसडीओ को दी। ग्रामीण रात 11 बजे के बाद तक वहां डटे रहे, मगर वन विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
रविवार की रात तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुए की कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई है। टीम रात में भी मुस्तैद रखी गई है, ताकि तेंदुआ जल्दी पकड़ा जा सके।
-डॉ. सुशील कुमार, एसडीओ, वन विभाग
00
भर्री बसंतपुर के तालाब में दो पशु खींच ले गया मगरमच्छ



शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव भर्री बसंतपुर के तालाब में रविवार को एक मगरमच्छ दो पशुओं को पानी में खींच ले गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पूर्व दिशा के तालाब से निकले मगरमच्छ ने पहले किनारे घूम रहे एक कुत्ते को पकड़ा। बाद में तालाब से निकले मगरमच्छ ने सुअर के एक बच्चे को तालाब में खींच ले गया।




ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके का मुआयना कर लौट गई। वन दरोगा सतीश गौतम ने बताया कि तालाब बहुत गहरा होने से मगरमच्छ को जाल डालकर पकड़ना संभव नहीं है। इसलिए तालाब के किनारे पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा जाएगा। उन्होंने मगरमच्छ पकड़े जाने तक ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने और मवेशियों को उधर नहीं ले जाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed