{"_id":"65d73940edb36fb197085ee3","slug":"leopard-seen-in-sugarcane-field-panic-among-villagers-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पकड़ने के लिए वन विभाग कर रहा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पकड़ने के लिए वन विभाग कर रहा निगरानी
Thu, 22 Feb 2024 05:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:38 PM IST
सार
तेंदुए के भागते हुए ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद वनकर्मियों से ग्रामीणों की काफी नोकझोंक भी हुई। बृहस्पतिवार को दो बजे तक ग्रामीण गन्ने के खेत में तेंदुए को घेरे हुए थे। मौके पर वनकर्मियों की टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
खेत में तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के गांव सरायं में बृहस्पतिवार दोपहर राजकुमार के खेत में लोगों ने तेंदुआ देखा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। जानकारी पाकर खुटार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण तेंदुए को गन्ने के खेत में ही घेरे रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के शोर के बीच तेंदुआ राजकुमार के खेत से निकलकर लतीफ के खेत पर खड़े गन्ने में जाकर घुस गया। इस दौरान तेंदुए के भागते हुए ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद वनकर्मियों से ग्रामीणों की काफी नोकझोंक भी हुई। बृहस्पतिवार को दो बजे तक ग्रामीण गन्ने के खेत में तेंदुए को घेरे हुए थे। मौके पर वनकर्मियों की टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है, लेकिन वनकर्मी उसे भगाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इससे किसी भी दिन कोई घटना को सकती है। इस संबंध में रेंजर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मौका मुआयना किया जा रहा है। तेंदुए को जंगल की ओर भगाया जाएगा।
विज्ञापन