फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leopard not found in ocf

तेंदुआ मिला न पगचिह्न.. दहशत बरकरार

Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
leopard not found in ocf
शाहजहांपुर। ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) में दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम को दो दिन की मशक्कत के बाद न तो तेंदुआ मिला न ही कहीं उसके पगचिह्न ढूंढ पाई। इसके बाद टीम फैक्टरी में तेंदुआ न होने का दावा करते हुए लौट गई। फैक्टरी में छुट्टी आगे न बढ़ाए जाने की घोषणा पर कर्मचारी डरते-डरते काम पर लौट आए हैं और स्कूल भी खोल दिए गए। मगर लोगों में उसकी दहशत अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

ओसीएफ में शुक्रवार की रात तेंदुआ देखे जाने के बाद फैक्टरी के कर्मचारी दहशत में आ गए थे। स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम, वाइल्ड लाइफ की टीम भी ओसीएफ पहुुंची थी और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद ओसीएफ के अधिकारियों ने आश्वस्त होकर फैक्टरी पर काम पर कर्मचारियों को लौटने का आदेश दे दिया था। सोमवार को तय समय पर कर्मचारी काम करने पहुंचे थे। वहीं कैंट एरिया में स्थित स्कूल में भी बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। उधर से गुजरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन वहां रहने वाले लोगों के जेहन में खौफ बरकार था। उनका कहना था कि आठ माह पहले भी तेंदुआ दिखा था और वन विभाग की टीम की पकड़ में नहीं आया था और इस बार भी दिखाई नहीं देने पर यही कहा जा रहा है, कहीं ऐसा न हो कि पेड़ पर छिपकर या फिर खंडहरनुमा बिल्डिंग में जाकर छिप गया हो। हालांकि ओसीएफ के महाप्रबंधक एके सिंह ने पूरी तौर पर आश्वस्त किया है कि तेंदुआ नहीं है और सभी लोग बिना किसी डर के काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed