{"_id":"63680811846173669f7f799f","slug":"leopard-monitoring-started-in-khutar-cameras-installed-shahjahanpur-news-bly5030208136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में शुरू की गई तेंदुए की निगरानी...लगवाए गए कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में शुरू की गई तेंदुए की निगरानी...लगवाए गए कैमरे
विज्ञापन
खुटार। गांव दिउरिया में कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने के बाद वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार रात को इंफ्रारेड कैमरे लगवाए गए और वनकर्मियों ने जंगल में कांबिंग भी की।
गांव दिउरिया निवासी सतनाम सिंह, पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह के फार्म हाउस के पास 28 अक्तूबर से तेंदुआ देखा जा रहा है। एक दिन तेंदुए और सुअर की भिड़ंत भी हो गई थी। लोगों के शोर मचाने और पटाखे दागने पर तेंदुआ और सुअर गन्ने के खेत में चले गए थे। चार अक्तूबर की रात भी तेंदुआ देखा गया था। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। गन्ने की छिलाई और धान कटाई के कारण किसान लगातार मांग कर रहे थे कि वनकर्मी मामले को गंभीरता से लेकर तेंदुए को जंगल में खदेड़ने का प्रयास करें।
शनिवार रात रेंजर रमाकांत सक्सेना के साथ कई वनकर्मी गांव दिउरिया पहुंचे और पलविंदर सिंह के घर के बाहर दो कैमरे लगाए गए। इसके अलावा गांव झदिया की तरफ जंगल किनारे दो कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को वनकर्मी पहुंचे और कैमरे चेक किए लेकिन तेंदुए की एक भी फोटो नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
जिस स्थान पर तेंदुए के पगमार्क मिले हैं वह जंगल से सटा हुआ क्षेत्र है। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरे लगवाए गए हैं। शनिवार रात से निगरानी भी शुरू कर दी गई है। - रमाकांत सक्सेना, रेंजर खुटार