{"_id":"6ae4eeb4433f1990560806df","slug":"leopard-kills-a-goat-in-mohanpur-panic-in-the-village-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188797-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोहनपुर में तेंदुए ने बकरी को मारा, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोहनपुर में तेंदुए ने बकरी को मारा, गांव में दहशत
विज्ञापन
खुटार। गांव मोहनपुर में तेंदुए ने बकरी को मार डाला और खेत में खींच ले गया। तेंदुए की मौजूदगी से गांव में दहशत है।
मोहनपुर की शिवरानी ने बताया कि उनकी बकरी को घर के बाहर से रात ढाई बजे तेंदुआ ले गया। बकरी के मिमयाने पर वह उठीं, तो तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। दीना और पतिराम ने भी तेंदुए को खेतों में जाते देखा।
सूचना पर शुक्रवार सुबह वनकर्मी जांच करने पहुंचे और पगमार्क ट्रेस किए। दोपहर रेंजर दिनेश बडोला टीम के साथ गांव पहुंचे। रेंजर ने बताया कि जांच में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। गांव के लोगों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। संवाद