फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leopard caught in forest department's cage in lakhimpur kheri

Shahjahanpur News: बकरी को देख ललचाया तेंदुआ... वन विभाग के पिंजरे में फंसा, डेढ़ महीने से थी इलाके में दहशत

Mon, 18 Aug 2025 09:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 09:41 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के चांदपुर के आसपास में करीब एक महीने 18 दिन जिस तेंदुए के चलते लोग दहशत में थे, उसे वन विभाग ने पकड़ लिया है। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
leopard caught in forest department's cage in lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के चांदपुर में करीब डेढ़ महीने से पालतू पशुओं को निवाला बनाने वाला तेंदुआ रविवार की रात बकरी के शिकार के फेर में वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के कैद होने के बाद ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। तेंदुए को चित्रकूट के जंगल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरगदिया, चांदपुर, कोल्हूगाढ़ा, चतुरपुर, केसरपुर, हरिहरपुर, महुआ, सहारू आदि गांवों में तेंदुए की पिछले डेढ़ महीने से चहलकदमी बनी हुई थी। अब तक 14 से अधिक पालतू पशुओं की जान ले चुका था। दहशत के चलते ग्रामीणों ने खेतों पर आना-जाना बंद कर दिया था। बच्चे भी घरों में कैद होकर रह गए थे।
विज्ञापन


तेंदुए के खौफ में गांव वाले रातें जागकर गुजार रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए तीन जगहों पर पिंजरे लगाए थे। चांदपुर में जंगल के किनारे स्थित बाग में लगे पिंजरे में बकरी बांधी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को देखने के लिए लोगों की लगी भीड़
बकरी को निवाला बनाने के फेर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन दरोगा भगवान सिंह, प्रभात सिंह, वनरक्षक रामपाल सुबह साढ़े छह बजे पिंजरे को देखने के लिए पहुंचे तो तेंदुए को कैद पाकर रेंजर मनोज श्रीवास्तव को सूचना दी। रेंजर ने मौके पर आकर पिंजरे समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली से मैलानी रेंज में तेंदुए को भेज दिया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

चार-पांच साल का नर है तेंदुआ
रेंजर खुटार मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चांदपुर में पिंजरे में कैद तेंदुए की उम्र करीब चार-पांच साल है। तेंदुआ नर है और वयस्क भी है। एसडीओ पुवायां डॉ. सुशील सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चांदपुर में पकड़े गए तेंदुए को चित्रकूट के जंगल में छोड़ा जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed