फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard being searched through drone camera in Budhwana

Shahjahanpur News: बुधवाना में ड्रोन कैमरे से तलाशा जा रहा तेंदुआ

Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard being searched through drone camera in Budhwana
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के बुधवाना में तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इलाके में छह कैमरे और एक ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी की जा रही है। इसके अलावा वन विभाग की 5-5 सदस्यीय दो टीमें दिन और रात में नजर रख रही हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को तेंदुआ की कोई भी चहलकदमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के बुधवाना गांव में मंगलवार के शाम करीब पांच बजे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इलाके में कांबिंग की। वन क्षेत्र अधिकारी विशाल रावत ने भी जांच की। वन अधिकारियों को पद चिह्न भी दिखाई दिए थे। इसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि तेंदुआ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए छह कैमरे और एक ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 10 सदस्य विभागीय टीम का भी गठन किया गया है। पांच सदस्य दिन में और पांच सदस्य रात में क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को अकेले तथा रात्रि के समय खेतों में न जाने की सख्त हिदायत भी दी गई है। बृहस्पतिवार को तेंदुआ के कोई नए पदचिह्न नहीं देखे गए हैं। यदि दोबारा कोई गतिविधि देखी जाती है, तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed