फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard attacked dog in Dharmapur

बंडा के गांव में दो शावकों के साथ घुसे तेंदुए का कुत्ते पर हमला

Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked dog in Dharmapur
गांव धर्मापुर के पास तेंदुए के पगमार्क देखती वन विभाग की टीम, साथ में गांव के लोग - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। तेंदुए ने सोमवार रात गांव धर्मापुर में कुत्ते को शिकार बनाने के लिए हमला किया, लेकिन लोगों ने शोर मचाकर और पटाखे चलाकर तेंदुए को भगा दिया। तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ मौजूद है। गांव धर्मापुर के पास 24 मई को तेंदुए ने बंडा के मोहम्मद आसिफ को घायल कर दिया था। आसिफ खेत पर घास काटने गए थे। बाद में तेंदुए को देखने का प्रयास करने के दौरान तेंदुए ने धर्मापुर के विशाल मिश्रा और बंडा के तालिफ को भी घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने खेत के पास पिंजड़ा लगाया था, लेकिन तेंदुआ नहीं फंसा।
विज्ञापन

गांव धर्मापुर के ही पास 29 मई को फिर से तेंदुए को देखा गया, लेकिन वन विभाग की टीम पगमार्क कुत्ते के बताकर बिना जांच के लौट गई। सोमवार रात तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में फिर आग गया और सर्वेश कुमार के घर के बाहर कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चिल्लाने पर गांव के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को देखा। शोर शराबा करना शुरू कर दिया और पटाखे चलाए।
विज्ञापन

इस पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर मौके पर लाकर रोशनी की और ट्रैक्टर गांव के बाहर तक ले जाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। इस पर तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के उस खेत में चला गया, जिसमें वह कई दिन से डेरा डाले है। गांव धर्मापुर के रामप्रवेश शुक्ला, मोनू शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, बृजगोपाल, अवनीश, सचिन, अनुराग, कमरुद्दीन, शीतल मिश्रा आदि ने तेंदुए को देखने का दावा किया है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की सूचना पर शाम छह बजे मौके पर पहुंचे रेंजर देवेंद्र यादव ने लोगों से तेंदुआ न होने की बात कही। बोले, जो लोग झूठी सूचना देंगे, उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। गांव के लोगों को कहा गया है कि वे अपना ध्यान रखें और झूठी सूचना न दें। -डीएस यादव, रेंजर खुटार रेंज

एक ही खेत में डेरा जमाए है तेंदुआ
गांव धर्मापुर के पास गन्ने के जिस खेत में 24 मई को तेंदुआ तीन लोगों को घायल कर चुका है, वह उस खेत में ही शावकों के साथ मौजूद है। इससे शावकों को खतरा होने के साथ ही खेतों में काम करने वाले किसानों को भी बड़ा खतरा है। वन विभाग के लोगों ने 25 मई की सुबह तेंदुए के कहीं और चले जाने की बात कह दी थी और 30 मई को पगमार्क कुत्ते के बताकर खिसक गए थे। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed