{"_id":"629272b00f97536d405127eb","slug":"leopard-again-seen-in-banda-panic-among-people-shahjahanpur-news-bly4864568196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में फिर दिखा तेंदुआ, पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में फिर दिखा तेंदुआ, पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग
विज्ञापन
बंडा। बंडा में गांव धर्मापुर से कुछ दूर गन्ने के खेत में तीन लोगों को घायल करने वाले खेत से कुछ दूर फिर से तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। गांव के लोगों ने मामले को गंभीरता से लेकर तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है।
24 मई को गांव धर्मापुर के पास गन्ने के खेत में तेंदुए ने घास काटने गए बंडा निवासी मोहम्मद आसिफ पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद मौके पर तमाम लोग जुट गए और तेंदुआ देखने खेत में घुस गए। इस पर तेंदुए नने धर्मापुर के विशाल मिश्रा और बंडा के तालिफ को पंजा मारकर घायल कर दिया था। डीएफओ आदर्श कुमार ने मौके पर पहुंचकर पिंजड़ा, कैमरे और जाल लगवया था, लेकिन तेंदुए पिंजरे की ओर नहीं गया था। इसके बाद दूसरे दिन जाल हटवा लिया गया था।
शनिवार रात गांव धर्मापुर के लोगों ने पहले वाले गन्ने के खेत से कुछ दूर तेंदुए को देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। गांव धर्मापुर निवासी जसपाल ने बताया कि उसने सुखलाल के खेत के पास तेंदुआ देखा है। तेंदुआ देखे जाने से गांव बंडी, धर्मापुर और बंडा के लोगों में दहशत है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया टीम को मौके पर भेजा गया है।