{"_id":"57d6fbfe4f1c1b193bd47c12","slug":"lekpalon-by-r-cross-declared-the-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया आर पार की लड़ाई का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया आर पार की लड़ाई का एलान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने किया आर पार की लड़ाई का एलान
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रही हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। इस दौरान लेखपालों ने 14 सितंबर को पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया।।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि हमारी एकता से सरकार को झुकने के लिए बाध्य होना ही पड़ेगा क्योंकि यह केवल हमारी मांगे ही नहीं हैं, यह तो हमारा अधिकार है, जिसे सरकार को बगैर आंदोलन के लिए ही मानना चाहिए था, लेकिन अब लड़ाई आर-पार की होगी। जिला मंत्री अजय कुमार चौधरी ने कहा कि संगठन ने यह तय कर लिया कि जब तक संगठन को अपनी मांगों पर शासनादेश प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक अनवरत आंदोलन चलता रहेगा। बताया कि प्रांत से चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा प्राप्त हो चुकी है उसी क्रम से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 14 सितंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। धरने को नेत्रपाल सिंह यादव, राजाराम, अनुपम तिवारी, रमेश शर्मा, उपेंद्र तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, राममूर्ति चंचल, शिव सिंह, वेदराम, इकबाल हुसैन आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संतराम, राममिलन शर्मा, वीरेंद्र कटियार, अवधेश वर्मा, सुमंत ऋषि, रामकुमार, ग्रीश मिश्रा, ज्ञानेंद्र प्रताप, सौरभ मिश्रा, सुरेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, रामनरेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
सरकार के लिए की बुद्धि-शुद्धि प्रार्थना
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन आज आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए डॉक्टर्स, कर्मचारी, आशा बहुओं ने प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस मौके पर महामंत्री अजीत सिंह ने कहा कि जीत का आधार हमारा कार्य बहिष्कार और संयम है। जिला प्रवक्ता डा. प्रदीप कटियार ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान कहे जाते हैं और आज यह भगवान आठ दिन से अपने हक के लिए बैठकर तप कर रहे हैं। धरने को डॉ. अमित मिश्रा, रविंद्रा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. फहीम खां, डॉ. आरिफा, डॉ. संध्या पाठक, सुयोग्य रत्न, विनीत पांडेय, गौरव गुप्ता, डॉ. गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।