{"_id":"6ac7ee5efac7d8257b085c4d","slug":"lekhpals-boycotted-online-work-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-186897-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लेखपालों ने ऑनलाइन काम का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लेखपालों ने ऑनलाइन काम का किया बहिष्कार
विज्ञापन
तिलहर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील तिलहर के लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया। लेखपालों ने सभी प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिए।
तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और महामंत्री तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 2800 ग्रेड पे, अंतर मंडलीय स्थानांतरण, वेतन विसंगति दूर करने, यात्रा व विशेष भत्ता बढ़ाने और पदोन्नति सूची जारी करने समेत उनकी कई मांगें करीब 10 वर्षों से लंबित हैं।
लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो 17 अक्तूबर से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा और तहसील में धरना दिया जाएगा। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन कार्य के बहिष्कार की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। संवाद